Search News

90 के दशक की थीम पर सजा हरियाली तीज का रंग, पूनम राठौर बनीं तीज क्वीन

राजाजीपुरम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 17, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राजाजीपुरम एमआईएस चौराहा स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैष्णवी डांस एंड म्यूजिक इंस्टीट्यूट की ओर से हरियाली तीज महोत्सव सीजन-4 का आयोजन किया गया। 90 के दशक की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यकारिणी की सदस्य अनीता तिवारी और समाजसेविका शर्मीला पाण्डेय रहीं। इस दौरान तीज क्वीन, डांस परफॉर्मेंस, रैंप वॉक, लाइव म्यूजिक और एक्साइटिंग गेम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीज क्वीन का खिताब पूनम राठौर ने अपने नाम किया, जबकि बेस्ट मेहंदी के लिए प्रियंका निगम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परी वर्मा की गणेश वंदना से हुई। प्रियंका सक्सेना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नेहा वर्मा के निर्देशन में विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी वर्मा ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सीएमएस की नृत्य शिक्षिका और आरजे प्रियंका शामिल रहीं। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए। इस मौके पर नेहा वर्मा, श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रियंका सक्सेना, विभा अवस्थी, आराधना, वर्तिका, शिवानी मिश्रा, सुमनलता, तान्या सक्सेना, कविता, सरिता, रंजना, राधा, प्रियंका, पूनम, श्वेता और चेष्टा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Breaking News:

Recent News: