Search News

BBAU लखनऊ का युक्ति एडुटेनमेंट से MoU: AI नवाचार और कौशल विकास को मिलेगी रफ्तार

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) लखनऊ के CoE-AI ने युक्ति एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ MoU साइन किया। जानिए इस साझेदारी से AI रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-एकेडमिया सहयोग को कैसे मिलेगा बढ़ावा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 29, 2026

एआई नवाचार एवं कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा, बीबीएयू ने युक्ति एडुटेनमेंट से किया MoU

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CoE-AI) के माध्यम से युक्ति एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Yuukti Edutainment Pvt. Ltd.) के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं संबंधित तकनीकी पहलों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, CoE-AI की समन्वयक डॉ. बबिता पाण्डेय तथा युक्ति एडुटेनमेंट के अखिलेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिक्षा और उद्योग की साझेदारी को मिलेगी मजबूती 

यह सहयोग शैक्षणिक संस्थान एवं उद्योग जगत के बीच साझेदारी को मजबूत करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी से एक सशक्त AI इकोसिस्टम विकसित करने और नए अवसरों के द्वार खुलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में रहे ये गणमान्य 

इस अवसर पर निम्न शिक्षाविद उपस्थित रहे:

  • प्रो. दीपा राज, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग
  • प्रो. शिल्पी वर्मा, संकायाध्यक्ष, स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • प्रो. राम चंद्र
  • प्रो. ओ. पी. शुक्ला
  • प्रो. शिशिर कुमार
  • प्रो. रवि कुमार
  • प्रो. सुभाष कुमार मिश्रा

 

Breaking News:

Recent News: