Search News

BBAU दीक्षांत समारोह: ड्रेस कोड तय, 27-28 अगस्त को अंगवस्त्रम वितरण

बीबीएयू के 11वें दीक्षांत समारोह 2026 के लिए ड्रेस कोड जारी। 27-28 अगस्त को अंगवस्त्रम वितरण, जानें आवेदन प्रक्रिया, समय और वापसी की तारीख।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 23, 2026

बीबीएयू के 11वें दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड तय, 27-28 अगस्त को मिलेगा अंगवस्त्रम

29 अगस्त को होगा समारोह, 2023 से 2026 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि; अंगवस्त्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 11वें दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। इस समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2023, 2024, 2025 और 2026 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड और अंगवस्त्रम से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विद्यार्थियों के लिए क्या है ड्रेस कोड?

  • छात्रों के लिए: क्रीम (व्हाइटिश) रंग का कुर्ता-पायजामा
  • छात्राओं के लिए: क्रीम (व्हाइटिश) रंग की कुर्ती-सलवार/चूड़ीदार अथवा साड़ी

विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते हुए ही दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

अंगवस्त्रम वितरण: कब, कहां और कैसे मिलेगा?

समारोह के लिए अंगवस्त्रम विश्वविद्यालय द्वारा ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसका वितरण 27 और 28 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

वितरण का समय (दोनों दिन):

  • सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

अंगवस्त्रम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र (Application Form) भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरने के बाद तय प्रक्रिया के तहत ही विद्यार्थी अंगवस्त्रम प्राप्त कर सकेंगे।

समारोह के बाद अंगवस्त्रम लौटाना अनिवार्य

दीक्षांत समारोह संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों को अंगवस्त्रम विश्वविद्यालय को वापस करना अनिवार्य होगा। इसके लिए यह समय तय किया गया है:

  • 29 अगस्त: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • 30 अगस्त: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

विश्वविद्यालय की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें और अंगवस्त्रम के वितरण व वापसी के लिए तय तिथियों व समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

एक नज़र में पूरा शेड्यूल

कार्यतिथिसमय
अंगवस्त्रम वितरण27 व 28 अगस्त 2026सुबह 11-1 बजे व दोपहर 3-6 बजे
दीक्षांत समारोह29 अगस्त 2026
अंगवस्त्रम वापसी (दिन 1)29 अगस्त 2026दोपहर 3-6 बजे
अंगवस्त्रम वापसी (दिन 2)30 अगस्त 2026सुबह 10 - दोपहर 2 बजे

Breaking News:

Recent News: