Search News

IRCTC लाया विमान द्वारा मानसून स्पेशल हंपी-बादामी विरासत ओडिसी टूर पैकेज, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स

आईआरसीटीसी लखनऊ की मानसून स्पेशल हंपी-बादामी हेरिटेज टूर पैकेज (05 रात/06 दिन), 30 जुलाई से 04 अगस्त 2026। कीमत ₹40,600 से शुरू। जानें पूरा शेड्यूल, स्थल और बुकिंग प्रक्रिया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

आईआरसीटीसी लेकर आया है विमान द्वारा मानसून स्पेशल: हंपी–बादामी विरासत ओडिसी (05 रात/06 दिन) का विशेष पर्यटन पैकेज

लखनऊ। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC), लखनऊ कार्यालय द्वारा 30 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक विमान द्वारा मानसून स्पेशल "हंपी–बादामी विरासत ओडिसी" (05 रात/06 दिन) नामक एक आकर्षक घरेलू पर्यटन पैकेज का संचालन किया जा रहा है।

इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन मंदिरों, भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों तथा विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा।

टूर की प्रमुख सुविधाएं

इस यात्रा पैकेज में यात्रियों के लिए निम्नलिखित सुविधाएं शामिल हैं:

  • लखनऊ से आने-जाने की विमान यात्रा
  • आरामदायक होटल आवास
  • नाश्ता एवं रात्रि भोजन
  • सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
  • अनुभवी टूर एस्कॉर्ट
  • स्थानीय परिवहन की सुविधा

यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी।

भ्रमण कराए जाने वाले प्रमुख स्थल

इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को निम्नलिखित प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा:

  1. अंजनाद्री हिल
  2. विट्ठल मंदिर परिसर
  3. विरुपाक्ष मंदिर
  4. स्टोन चैरियट
  5. हेमकुटा हिल
  6. ससिवेकालु गणेश
  7. बादामी गुफा मंदिर
  8. चित्रदुर्ग किला

पैकेज मूल्य (प्रति व्यक्ति)

ठहरने की व्यवस्थामूल्य (प्रति व्यक्ति)
एक व्यक्ति (सिंगल ऑक्युपेंसी)₹53,100/-
दो व्यक्ति साथ (डबल ऑक्युपेंसी)₹43,100/-
तीन व्यक्ति साथ (ट्रिपल ऑक्युपेंसी)₹40,600/-
बच्चे 5–11 वर्ष (माता-पिता के साथ, बेड सहित)₹35,500/-
बच्चे 5–11 वर्ष (माता-पिता के साथ, बिना बेड)₹32,100/-
बच्चे 2–4 वर्ष (बिना बेड)₹17,600/-

बुकिंग कैसे कराएं

इस टूर की बुकिंग "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी और सीटें सीमित हैं। इच्छुक यात्री बुकिंग निम्न माध्यमों से करा सकते हैं:

सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक यात्रियों को जल्द बुकिंग कराने की सलाह दी गई है।

 

Breaking News:

Recent News: