Search News

IRITM में 57 IRMS (ट्रैफिक) अधिकारियों का दीक्षांत समारोह

लखनऊ के आईआरआईटीएम में IRMS (ट्रैफिक) परिवीक्षाधीन अधिकारियों का दीक्षांत समारोह संपन्न, 57 अधिकारी भारतीय रेल में हुए शामिल, कई को मिले पुरस्कार।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 21, 2026

आईआरएमएस (ट्रैफिक) अधिकारियों का दीक्षांत समारोह आईआरआईटीएम में आयोजित, 57 अधिकारी भारतीय रेल में शामिल

रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण पूर्ण होने पर हुआ भव्य विदाई समारोह

लखनऊ। रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) में गुरुवार को आईआरएमएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह संस्थान में उनके प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें 57 आईआरएमएस (ट्रैफिक) अधिकारी भारतीय रेल में शामिल हुए।

दीप प्रज्वलन और शपथ के साथ हुई समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर के आईआरआईटीएम सभागार में आगमन के साथ हुआ। पाठ्यक्रम निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि का हार्दिक अभिनंदन किए जाने के पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। डीन आईआरआईटीएम शिशिर सोमवंशी द्वारा अधिकारी प्रशिक्षुओं को आईआरआईटीएम की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने व्यावसायिकता, सत्यनिष्ठा तथा भारतीय रेल की समर्पित सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पाठ्यक्रम निदेशक ने प्रस्तुत की प्रशिक्षण रिपोर्ट

पाठ्यक्रम निदेशक पी.पी. लाठे द्वारा प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं तथा अधिकारी प्रशिक्षुओं के सीखने के अनुभवों पर प्रकाश डाला गया। अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित किया तथा अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ अपने बहुमूल्य विचार एवं अनुभव साझा किए। महानिदेशक ने आईआरएमएस अधिकारियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल करियर की कामना की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मिले पुरस्कार

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया:

  • सर्वश्रेष्ठ आईआरएमएस परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु (महानिदेशक पुरस्कार): डॉ. आकांक्षा झा
  • एस्प्रीट डी कॉर्प्स (दल भावना): उत्कर्ष त्रिपाठी
  • सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन: अभय दीप सिंह
  • सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां: आकांक्षा गुप्ता (महिला) एवं राजेश कुमार
  • खेलकूद गतिविधियां: पूर्णिमा सूदेन (महिला) एवं भारत पाल सिंह

आईआरआईटीएम ध्वज हस्तांतरण रहा समारोह का खास क्षण

समारोह का एक महत्वपूर्ण क्षण आईआरआईटीएम ध्वज का हस्तांतरण रहा, जो संस्थान की परंपराओं, मूल्यों एवं विरासत को एक बैच से दूसरे बैच तक आगे बढ़ाने का प्रतीक है। विदाई समारोह में आईआरआईटीएम के संकाय सदस्य एवं अधिकारी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: