KGMU कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से मिला फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, दी बधाई
लखनऊ। प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को KGMU की कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सोनिया नित्यानंद को पुनः कुलपति नियुक्त किए जाने एवं उनके सेवा विस्तार पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने फिजियोथैरेपिस्ट संवर्ग के हित में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट संवर्ग के प्रति उनके सकारात्मक सहयोग एवं प्रयासों के लिए आभार भी व्यक्त किया।
डॉ. अतुल मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मंसूर अहमद, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. प्रणय सिंह, डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. फैज़ अहमद, डॉ. विशाल, डॉ. अनिल अग्निहोत्री और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. श्रद्धा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट संवर्ग से जुड़े विषयों पर चर्चा की और भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
कुलपति ने दिया सहयोग का भरोसा
मुलाकात के दौरान कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर फिजियोथैरेपी संवर्ग को उनका सकारात्मक सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फिजियोथैरेपी संवर्ग के हित में आगे भी सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई
