Search News

KMC भाषा विश्वविद्यालय में SPARKS Robotics Club का ओरिएंटेशन सत्र आयोजित, नए छात्रों को मिली रोबोटिक्स और AI की जानकारी

लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में SPARKS Robotics Club ने नवागंतुक छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया, जिसमें रोबोटिक्स, AI और ऑटोमेशन पर चर्चा हुई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 25, 2026

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय एवं SPARKS (Robotics Club) के संयुक्त तत्वावधान में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों से परिचित कराना रहा, ताकि वे तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

रोबोटिक्स और AI पर विशेष जोर

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान तकनीकी परिदृश्य में रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। क्लब सदस्यों ने बताया कि SPARKS Robotics Club का लक्ष्य प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।

प्रतियोगिताओं और वर्कशॉप की जानकारी

छात्रों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं, वर्कशॉप, प्रोजेक्ट्स और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि ऐसे मंच सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने और टीमवर्क सीखने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर क्लब के फैकल्टी हेड एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.ए.एच. रिजवी, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र कुमार शुक्ला, उन्नी किशन, बीरेंद्र कुमार, विवेक बाजपेयी, डॉ. पीयूष पाल, पंकज कुमार, शकील अली सहित कोर सदस्य अनमोल पांडेय, कृष्ण बाजपेयी, नरेंद्र नाथ, आमिर और दीपेश मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: