लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आर आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, लखनऊ के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2026 का शुभारंभ संस्थान के सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस एस चौहान, डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आरती जयसवाल एवं चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह रजिस्ट्रार बिमलेश सिंह चौहान फर्स्ट ईयर को- ऑर्डिनेटर डॉ आशुतोष शुक्ला व संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे। प्रज्ञान 2026 के पहले दिन के खेल में क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में आर0 आर0 गांधी वॉरिअर्स बनाम आर0आर0 शक्तिमान के बीच हुए मुकाबले में आर0 आर0 गांधी वॉरिअर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 68 रन बनाए, जवाब में आर0 आर० शक्तिमान की टीम ने 06 ओवर में 7 विकेट खोकर 62 रन ही बना पायी। इस तरह आर0 आर0 गांधी वॉरिअर्स ने 06 रन से जीत हासिल की I आर0 आर0 गांधी वॉरिअर्स की तरफ से धुरंधर पाल सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए व 3 विकेट लिए। धुरंधर पाल सिंह(बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।



