UPPCB के नव नियुक्त अधिकारियों के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में पहुंचे मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना
"ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करें कार्य" — सतत विकास में योगदान देने की दी सीख
लखनऊ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के नव नियुक्त सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में पहुंचकर उनसे भेंट की और उनका उत्साहवर्धन किया।
मंत्री ने दी बधाई, प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की सीख
इस अवसर पर डॉ. सक्सेना ने नव नियुक्त अधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा प्रदेश के सतत विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रहे ये अधिकारी मौजूद
कार्यक्रम में यूटीआरआई की अपर निदेशक रितु सुहास सहित उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ सत्र का समापन
कार्यक्रम के अंत में यूपीपीसीबी के मुख्य पर्यावरण अधिकारी राम गोपाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसके साथ इंडक्शन ट्रेनिंग सत्र का समापन हुआ।
