Search News

UPTET 2026: अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे की 8 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी टाइमिंग और रूट

UPTET परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने 2 एवं 3 जुलाई 2026 को 8 विशेष अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जानें पूरी ट्रेन सूची, समय, रूट और स्टॉपेज।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 2, 2026

UPTET परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे की बड़ी सौगात, 2 और 3 जुलाई को चलेंगी 8 विशेष अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ। UPTET परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने 2 एवं 3 जुलाई 2026 को 8 विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। यह निर्णय विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

2 और 3 जुलाई को चलेंगी ये विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्यामार्गयात्रा तिथिप्रस्थान समय
04201लखनऊ – नई दिल्ली02 जुलाई 202605:45 बजे शाम
04202लखनऊ – प्रयागराज संगम02 जुलाई 202606:10 बजे शाम
04205वाराणसी – जौनपुर02 जुलाई 202601:30 बजे दोपहर
04208वाराणसी – गया02 जुलाई 202606:30 बजे शाम
04221वाराणसी – जौनपुर02 जुलाई 202606:45 बजे शाम
04218जौनपुर – वाराणसी02 एवं 03 जुलाई 202605:00 बजे सुबह
04207जौनपुर – प्रयागराज संगम02 जुलाई 202606:00 बजे शाम
04220जौनपुर – वाराणसी02 जुलाई 202606:15 बजे शाम

प्रमुख स्टॉपेज

04201 लखनऊ–नई दिल्ली स्पेशल

बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद।

04202 लखनऊ–प्रयागराज संगम स्पेशल

बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, शनिदेव धाम बिशनाथगंज, मऊ आइमा, फाफामऊ और प्रयागराज संगम।

04205 एवं 04221 वाराणसी–जौनपुर

बाबतपुर, जलालगंज और जफराबाद।

04208 वाराणसी–गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कर्मनाशा, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया।

04218 एवं 04220 जौनपुर–वाराणसी

जफराबाद, जलालगंज और बाबतपुर।

04207 जौनपुर–प्रयागराज संगम

जफराबाद, मड़ियाहूं और जंघई।

उत्तर रेलवे की अपील

उत्तर रेलवे ने सभी यात्रियों एवं UPTET अभ्यर्थियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य सत्यापित कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

इसे भी पढ़ें-  UPTET 2026 Exam: 2 से 4 जुलाई तक परीक्षा, 955 केंद्रों पर 19.94 लाख अभ्यर्थी | AI CCTV से होगी निगरानी

 

Breaking News:

Recent News: