लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। नव अंशिका फाउंडेशन के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर गोमती नगर स्थित होटल में केक काटकर सीजन-3 ‘गोल्डन गाला अवार्ड 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में टीवी अभिनेत्री सारा खान सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान सारा खान की मौजूदगी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस मौके पर अभिनेत्री सारा खान ने कहा कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है। इसी संदेश को लेकर वह गंगा-जमुनी तहजीब के शहर लखनऊ पहुंची हैं। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और समानता की भावना को मजबूत करना जरूरी है। फाउंडेशन की निदेशिका नीशू त्यागी की परिकल्पना एवं निर्देशन में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित इलेक्ट्रिफाइंग कल्चरल शो ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में नक्षत्र होटल के नीरज, दबीर सिद्दीकी समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। समारोह ने सामाजिक समावेश, कला, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का संदेश दिया।

इन्हें मिला गोल्डन गाला अवार्ड
समारोह में एचबीएन इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक मोहम्मद बदर, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी, मिठाई वाला के मालिक मयंक जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिनेत्री पायल सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सचिवालय शाखा के मैनेजर शेखर पांडे, मिज़ू लेज़र एंड ट्रेडिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशिका प्रियंका यादव, अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु पंडित अनुज मिश्रा, आर्ट प्रमोटर जगमोहन रावत सहित संजय सिंह, अनामिका सिंह और उर्वशी तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला नव अंशिका प्राइड अवार्ड
समारोह में नव अंशिका प्राइड अवार्ड से मुख्य अतिथि राहुल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि में रमेश गुप्ता व राकेश कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीरा लोहानी, पूनम पांडेय, प्रिया गुप्ता, समीर कुरैशी, अनूप मिश्रा अपूर्व, आकिब कमाल, परवेज आलमगीर, मोहम्मद सफीर सिद्दीकी, सुल्तान शहरयार खान, पूनम लता, कामरान खान, विजयलक्ष्मी गौतम, नीलम गौतम, अंशिका मिश्रा, डॉ. नवल किशोर त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, प्रवीण जायसवाल, धीरेन्द्र मिश्र, एस सी मिश्रा, अमित कृष्णा, नील मोहन, नितेश कुमार राज, रहीम जमाल, प्रियंका सिंह रघुवंशी, नितेश चौहान, अंकुर यादव, अमन परिहार, मिस्टर आर्यन, अनिरुद्ध चौहान, डॉ. अरुण कुमार, अनूप त्रिपाठी, चंदन, अन्नू भाई, सीमा सिंह, रोहित सिंह, आमिर मुख्तार, तन्वी त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, हिमांशु द्विवेदी और पंकज समेत अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।




