Search News

अरण्य भवन में उल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, वन्दे मातरम् वाटिका स्थापित

वन विभाग मुख्यालय अरण्य भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया, सुनील चौधरी ने किया ध्वजारोहण, कुकरैल वन सहित प्रदेश में 68 वन्दे मातरम् वाटिकाएं स्थापित।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरण्य भवन में उल्लासपूर्वक मनाया गया समारोह

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग मुख्यालय, अरण्य भवन के परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने अरण्य भवन में ध्वजारोहण किया और वन परिवार के सदस्यों को निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

28 वनाधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान

इस अवसर पर श्री चौधरी ने वन सुरक्षा, पौधशाला प्रबन्धन, वन्यजीव संरक्षण व प्रबन्ध सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 वनाधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया।

'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के तहत वन्दे मातरम् वाटिकाओं की स्थापना

'एक पेड़ मां के नाम' विषयवस्तु पर आधारित 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को लखनऊ में कुकरैल वन सहित प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक स्थल पर 150 पौधों का रोपण कर कुल 68 वन्दे मातरम् वाटिकाओं की स्थापना की गई।

प्रदेश में स्थापित इन वन्दे मातरम् वाटिकाओं में कुल 74,785 पौधे रोपित किए गए। लखनऊ में कुकरैल वन में स्थापित 'वन्दे मातरम् वाटिका' की स्थापना का मुख्य आकर्षण रहा — अशोक चक्र की 24 तीलियों के सिरे पर अशोक के पौधे रोपित किए गए।

स्थानीय समुदाय और वनाधिकारियों की सहभागिता

कुकरैल वन में 'वन्दे मातरम् वाटिका' की स्थापना के लिए आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय, वरिष्ठ वनाधिकारियों तथा सेवानिवृत्त वनाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

'वन्दे मातरम् वाटिका' में स्थानीय मृदा व जलवायु के अनुकूल पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों की प्रिय प्रजातियों के रोपण को भी वरीयता दी गई।

विभिन्न संगठनों की सहभागिता

'वन्दे मातरम् वाटिका' की स्थापना में निम्नलिखित संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पौध रोपित किए:

  • वन्दे मातरम् फाउण्डेशन
  • वन्दे मातरम् ट्रस्ट
  • स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिवारजन
  • महिलाएं व सांस्कृतिक समूह
  • एन.सी.सी. व एन.एस.एस.
  • युवक मंगलदल व महिला मंगलदल

Breaking News:

Recent News: