Search News

अलीशानगर में 68.73 लाख से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, विधायक नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन

लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-I स्थित अलीशानगर में विधायक नीरज बोरा ने 68.73 लाख रुपये की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। जानें पूरी खबर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 24, 2026

अलीशानगर में 68.73 लाख की लागत से होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण, विधायक नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन

क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर जताया आभार, भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने की कार्यक्रम की अगुवाई

कैनविज टाइम्स संवाददाता | लखनऊ

लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-I स्थित अलीशानगर में बुधवार को विकास कार्यों को गति देते हुए सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा की मौजूदगी में विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

68.73 लाख रुपये से होगा सड़क निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा विधायक निधि से इस क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। करीब 68.73 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य आर.के. श्रीवास्तव के मकान के सामने से लेकर जायसवाल जनरल स्टोर, डी.पी. सिंह के मकान तथा लेन नंबर-2 और लेन नंबर-3 तक प्रस्तावित है।

विधायक बोरा बोले — दूर होगी वर्षों पुरानी समस्या

कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

सौरभ तिवारी की अगुवाई में हुआ आयोजन

इस भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा नेता सौरभ तिवारी की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर कॉलोनी के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
कृपा शंकर तिवारी, आर.के. श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह तोमर, फखरुद्दीन, शादाब, नुसरत, अमित गुप्ता, रुचिका मिश्रा, शिशिर सिंघल, अंजू सिंह, ऋतु चौबे, श्रीमती श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व गणमान्य लोग।

Breaking News:

Recent News: