Search News

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में जोशो-खरोश से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 17, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और जिम्मेदारियों को दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर एवं संस्थापक प्रो. सैयद वासिम अख्तर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। प्रो. अख्तर ने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ संविधान के मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर, अतिरिक्त चांसलर, कुलपति, रजिस्ट्रार, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: