Search News

एएमसी सेंटर में 329 रिक्रूट्स की अटेस्टेशन परेड, अभिषेक बने बेस्ट रिक्रूट

आर्मी मेडिकल कोर सेंटर लखनऊ में 329 रिक्रूट्स की अटेस्टेशन परेड आयोजित, सिपाही/एनए अभिषेक बने बेस्ट रिक्रूट, ब्रिगेडियर राहुल यादव ने किया परेड का निरीक्षण।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 23, 2026

एएमसी सेंटर में 329 रिक्रूट्स की अटेस्टेशन परेड संपन्न, सिपाही/एनए अभिषेक बने बेस्ट रिक्रूट

लखनऊ।

आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में 22 अगस्त को नंबर-2 टेक्निकल ट्रेनिंग विंग के 329 रिक्रूट्स की अटेस्टेशन परेड आयोजित की गई। क्लास-IV नर्सिंग असिस्टेंट ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद इन रिक्रूट्स ने सैन्य सेवा में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।

कमांडर ने की परेड का निरीक्षण

परेड का निरीक्षण नंबर-2 टेक्निकल ट्रेनिंग विंग के कमांडर ब्रिगेडियर राहुल यादव ने किया। उन्होंने नए रिक्रूट्स को बधाई देते हुए ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने रिक्रूट्स को कुशल कर्मी बनाने में ट्रेनिंग स्टाफ के समर्पित प्रयासों और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की भी सराहना की।

शपथ ग्रहण के साथ बने सेना का हिस्सा

समारोह के दौरान कार्यवाहक डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत भारद्वाज ने रिक्रूट्स को शपथ दिलाई, जिसके साथ ही वे औपचारिक रूप से सैन्य सेवा का हिस्सा बन गए।

शानदार ड्रिल प्रदर्शन ने मोहा मन

इससे पहले परेड कमांडर मेजर श्रुति एस. चनावीरगौड़ा के नेतृत्व में रिक्रूट्स ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस ड्रिल में प्रशिक्षण के दौरान हासिल अनुशासन, तालमेल और सैन्य दक्षता की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

सिपाही/एनए अभिषेक बने 'बेस्ट रिक्रूट'

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के आधार पर सिपाही/एनए अभिषेक को 'बेस्ट रिक्रूट' के खिताब से नवाजा गया।

परिजनों की मौजूदगी से बढ़ी समारोह की रौनक

समारोह में बड़ी संख्या में रिक्रूट्स के माता-पिता और परिजन मौजूद रहे। अपने प्रियजनों को सैन्य सेवा में शामिल होते देख परिजनों ने गर्व और उत्साह के साथ समारोह में हिस्सा लिया।

 

 

Breaking News:

Recent News: