Search News

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को दवा के साथ मिला पौधा

लखनऊ के मड़ियांव में बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल के 76वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 138 लोगों की जांच, मुफ्त दवा, 38 आयुष्मान कार्ड और पौध वितरण किया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 13, 2026

लखनऊ: बोरा फाउंडेशन व सेवा अस्पताल का 76वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 138 लोगों की जांच, आयुष्मान कार्ड और पौधों का भी हुआ वितरण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव स्थित नौबस्ता खुर्द रामलीला मैदान में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 76वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लाभार्थियों को पौधे भी वितरित किए गए।

शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न चिकित्सकीय जांचें की गईं। इसके अलावा पात्र नागरिकों के लिए निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए, जिससे 38 लोगों को योजना का लाभ मिला।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 138 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

चिकित्सकों ने कमलेश्वरी देवी (24) का जुकाम-बुखार, विष्णु कुमार (40) का बुखार, हरिराम पांडे (52) के कमर दर्द तथा सूरज (40) के घुटने की समस्या का उपचार किया। इसके अलावा अनिल कुमार, गणेश कुमार, सोनू, शिवनाथ सहित अनेक अन्य लाभार्थियों को भी जांच के बाद आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

डॉक्टरों की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूक किया। उपचार से संतुष्ट लाभार्थियों ने सेवा अस्पताल के चिकित्सकों एवं बोरा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उपचार कराने आए लोगों को पौधे भेंट किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।

Breaking News:

Recent News: