Search News

एक्वालाइन-वॉटर वंडर्स में दिखा तैराकी का जुनून, 600 से अधिक खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

वृन्दावन योजना
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 7, 2026

एलनहाउस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटरस्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप का पांचवां संस्करण संपन्न

लखनऊ। वृंदावन योजना स्थित एलनहाउस पब्लिक स्कूल में पांच और छह अगस्त को ‘एक्वालाइन–वॉटर वंडर्स’ डिस्ट्रिक्ट-लेवल इंटरस्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 70 से अधिक स्कूलों के 600 से ज्यादा तैराकों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी के चलते प्रतियोगिता क्षेत्र की प्रमुख जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में शामिल रही। प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि एनईआर के डिविजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर धनंजय मिश्रा और गेस्ट ऑफ ऑनर उदित मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पौधों को पानी देने की रस्म के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘नेवर गिव अप’ संदेश पर आधारित माइम एक्ट प्रस्तुत कर खेल भावना और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने एथलीट शपथ लेकर अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का संकल्प लिया। दूसरे दिन प्रतियोगिता के समापन समारोह में हॉर्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सृष्टि धाओन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। विद्यालय की प्रधानाचार्य मनीषा एंथवाल, उप प्रधानाचार्य बारबरा अनिबोसी और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अर्चित श्रीवास्तव की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को मंच देने के साथ ही अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित करना है। चैंपियनशिप ने एक बार फिर युवा तैराकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेलों के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

Breaking News:

Recent News: