ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन, 250 बच्चों का हुआ डेंटल चेकअप
लखनऊ। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर, I.D.E.S. के तत्वावधान में कमांड मिलिट्री डेंटल सेंटर के सहयोग से एक ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप छावनी परिषद के विद्यालय मंगला देवी जूनियर हाईस्कूल, सदर में आयोजित हुआ।
कैंप का उद्देश्य और सहभागिता
कैंप का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में दांतों की देखभाल के प्रति जागरूकता लाना था। इस दौरान छावनी परिषद के विद्यालयों के 250 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया।
विशेषज्ञ ने दी ओरल हाइजीन की जानकारी
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह द्वारा अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों को ओरल हाइजीन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निम्नलिखित आदतों से दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है:
- दांतों की नियमित सफाई
- दिन में दो बार ब्रश करना
- मीठे व जंक फूड से परहेज
- संतुलित खान-पान अपनाना
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह की पूरी टीम, छावनी परिषद के सभी 6 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
