केशव नगर में सड़क, सीसी व नाली निर्माण का भूमि पूजन, दो ओपन जिम स्थापना का भी शुभारंभ
लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर में क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सीतापुर रोड स्थित शालीमार कोर्टयार्ड एवं अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में दो ओपन जिम स्थापना कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
फैजुल्लागंज में सत्रह लाख की लागत से होगा सड़क, सीसी व नाली निर्माण
फैजुल्लागंज स्थित केशव नगर में बेहतर आवागमन और जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीना पांडेय के आवास के सामने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 17 लाख रुपए की धनराशि क्षेत्रीय विकास निधि से स्वीकृत की गई है।
शालीमार कोर्टयार्ड और अग्रसेन हाइट्स में खुले ओपन जिम
क्षेत्रवासियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शालीमार कोर्टयार्ड एवं अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा ओपन जिम की स्थापना का शुभारंभ किया गया। इससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और युवाओं को नियमित व्यायाम के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में रहे ये गणमान्य लोग मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, राम शरण सिंह, सुनील सिंह, मीना पांडेय, सोनू मिश्रा, रूपेश अग्रवाल, राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज, रोहित धीर, प्रदीप शुक्ला, आशा सोनी, नीरज झा, संजीव सक्सेना, अंकुर अग्रवाल, करन खन्ना सहित स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
