Search News

घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गढ़ी चुनौटी गांव में चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी उड़ाई। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 7, 2026

बंथरा में चोरों के हौसले बुलंद, घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

कैनविज टाइम्स संवाददाता | बंथरा, लखनऊ

बंथरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने गढ़ी चुनौटी गांव निवासी राजकुमार गौतम पुत्र सरदार गौतम के घर को निशाना बनाया। चोर घर में घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए।

गुरुवार सुबह हुआ घटना का खुलासा

गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरी की वारदातें

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल ही में सराय शहजादी गांव में बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व हरौनी पुलिस चौकी के समीप स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके को भी चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रीय लोग पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Breaking News:

Recent News: