Search News

चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में हुआ पेरेंट टीचर मीटिंग का आयोजन

पीटीएम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: March 25, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन मौरा, लखनऊ के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मंगलवार को विद्यार्थियों हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, पूर्व परिणामों तथा उनके भविष्य के लक्ष्यों पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना था। बैठक के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों के पिछले परीक्षा परिणामों, उनकी प्रगति, उपस्थिति एवं सुधार के क्षेत्रों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा शिक्षकों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित किया। इस प्रकार की बैठक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं संस्थान के बीच समन्वय को और सुदृढ़ किया। इस बैठक का सफल आयोजन संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी एवं चेयरपर्सन ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुआ।

Breaking News:

Recent News: