Search News

ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: March 25, 2026

• केजी सेकेंड के विद्यार्थियों ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया

लखनऊ। भरत नगर स्थित ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की उपलब्धियों ने अभिभावकों और शिक्षकों का मन गर्व से भर दिया।

 नर्सरी वर्ग में यशिका, वैष्णवी, ऋतिक व अद्विका ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवांश, कृष मिश्रा व आराध्या 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। केजी फर्स्ट में वर्तिका, विभु व मानवी ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया, वहीं अर्णव, आरव, वृदा व प्रत्यूष 97.75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। केजी सेकेंड के दिव्यांशी राज, जान्हवी गौर व जान्हवी मिश्रा ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आराध्या तिवारी, मानस, सराह व सूर्यांश ने 98.75 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 में राधा पांडे, रिदा, यशी व अमंद्र ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अनिकेत, हीरा, आरव वर्मा व अनुष्का शर्मा 97.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 2 में इशिता व अल्तमश ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया, वहीं अर्पित व अमन 91 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

 कक्षा 3 में कृतिका (96.8%) प्रथम व अनन्या मिश्रा (94%) द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 4 में इनाया हसन (97.5%) प्रथम तथा आराध्य पांडे (94.91%) द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में आगम बाजपेई (93%) प्रथम, जबकि आराध्या व खुशी (92%) द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 में श्रेया वर्मा (94%) ने पहला व राधा गुप्ता (92%) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अरघा सिंह (96.86%) प्रथम व महक तिवारी (90%) द्वितीय रहीं। कक्षा 8 में मो. रेहान (80.92%) प्रथम तथा पूजा (79.5%) द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में माही (92.83%) प्रथम व आयुषी मौर्या (89.83%) द्वितीय स्थान पर रहीं।

 इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बताया कि विद्यालय में जल्द ही ताइक्वांडो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कक्षाएं भी प्रारंभ की जाएंगी। कार्यक्रम में अध्यापिका प्रिया सिंह, श्रुति सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: