लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बीबीडी ग्रुप के संस्थापक डाॅ अखिलेश दास गुप्ता की 9वीं पुण्य तिथि के अवसर पर बीबीडी यूनिर्वसिटी में आयोजित अखिल ज्योत कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ अखिलेश दास गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। इस अवसर पर बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास, वाइस प्रेसिडेंट सोनाक्षी दास एवं देवांशी दास समेत अन्य ने पुष्प अर्पित कर भाव भीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की। इसी क्रम में एनसीसी के कैडेट्स द्वारा क्लॉथस डोनेशन बैंक बीबीडी जनर्सिटी जंक्शन द्वारा किया गया, एनएसएस छात्रों द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 100 लोगो ने ब्लड डोनेट किया।

समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तरधौंना गांव में लीगल अवेयरनेस कैंप, साइबर फ्रॉड अवेयरनेस-डिजिटल शिक्षा से सुरक्षा तक एवं महिला सशक्तिकरण पर लोगो को जागरूक किया। ग्रीन एन्थेम डोनेशन ड्राइव के द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के लोगो को खाद्य पदार्थ आइटम एवं कपड़े दिये गये। बीबीडी कैम्पस में स्थित आडिटोरियम में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एआई इन डिजिटल ग्रोथ का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत डॉ अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल पर लेक्चर हुआ, जिसके मुख्य वक्ता डॉ निश्चल कुमार वर्मा, आईआईटी,कानपुर थे उन्होंने उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं खेल के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। डॉ जगदीश चंद बंसल, साउथ एशिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने कहा कि ड्रोन स्वार्म टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने ड्रोन टेक्नोलॉजी में एआई के उपयोग पर बात की।सभी वक्ताओं ने एआई पर विस्तार से बताकर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम के अन्त में डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग ने कहा कि यह कार्यक्रम बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता एवं बीबीडी ग्रुप के प्रेसीडेन्ट विराज सागर दास वाइस प्रेसिडेंट देवांशी दास एवं सोनाक्षी दास की प्रेरणा से हुआ।


