Search News

डीपीएस जूनियर ब्रांच में मनाया गया पृथ्वी दिवस, लिया संकल्प

डीपीएस जूनियर ब्रांच
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 22, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल की जूनियर ब्रांच गोमती नगर लखनऊ में बुधवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी की सुरक्षा पर आधारित विचार और भाषण प्रस्तुत किए। इसके बाद वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने ईको परेड निकाली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उनके संदेशों ने स्वच्छता, पेड़ लगाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारे जीवन का आधार है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

Breaking News:

Recent News: