Search News

डॉ. नीरज बोरा ने अयोध्या पार्क व उस्मान एंक्लेव में ओपन जिम स्थापना का किया भूमि पूजन

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या पार्क व उस्मान एंक्लेव में LDA द्वारा बनाई जाने वाली ओपन जिम का भूमिपूजन किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 25, 2026

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लाला लाजपत राय वार्ड स्थित अयोध्या पार्क एवं उस्मान एंक्लेव में सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ओपन जिम स्थापना का भूमिपूजन किया। यह ओपन जिम लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा स्थापित की जाएगी।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

भूमिपूजन के दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ-साथ नागरिकों को स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि ओपन जिम जैसी सुविधाएं लोगों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में रहे ये जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद राघवराम तिवारी सहित निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:

  • जवाहर गुप्ता
  • संतोष शर्मा
  • मिंटू
  • भरत
  • राहुल सिंह
  • सूरज लोधी
  • प्रदीप यादव
  • रविन्द्र श्रीवास्तव
  • प्रतीक अवस्थी
  • अभिषेक सोनी
  • नीरज
  • अभय मिश्रा
  • गोपाल स्वर्णकार

इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: