संगोष्ठी में सामाजिक व्यक्तियों का हुआ सम्मान
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर जयंती अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन कर, उन्हें याद किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द ने सामाजिक व्यक्तियों में दिनेश वाल्मीकि, रूपा देवी, गणेश कनौजिया व शिव मोहन धानुक को अंग वस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों को अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके बिना सामाजिक न्याय और समता की स्थापना संभव नहीं है। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान पर जोर दिया। तो वहीं अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, विनायक पांडेय, महानगर मंत्री सचिन वैश्य, मंडल अध्यक्ष कैंट एक राजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष कैंट दो महेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष कैंट तीन मानस बाहरी, सतवीर सिंह आनंद, सतीश आडवाणी, चरणजीत राजू गांधी, उपनेता सदन नगर निगम लखनऊ सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद रिचा मिश्रा, श्रवण नायक, सुधीर कुमार मिश्रा, पार्षद पीयूष दीवान, पार्षद नरेंद्र पाल, पार्षद गिरीश मिश्रा, पार्षद आशीष हितैषी, मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, संदीप यादव, संतोष धानुक, सुनील वाजपेयी, दिनेश वाल्मीकि, शिव कुमार, शिव मोहन धानुक, जगदीश सोनकर व गणेश कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।

