Search News

तालकटोरा थाने में समाजसेवियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

लखनऊ के तालकटोरा थाने में भारतीय जन सेवा समिति की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन। जानें थाना प्रभारी कुलदीप दुबे का इस मौके पर क्या रहा बयान।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 26, 2026

तालकटोरा थाना के पुलिसकर्मियों को समाजसेवियों ने बांधी राखी

भारतीय जन सेवा समिति की महिलाओं ने थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों ने तालकटोरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे सहित समस्त पुलिसकर्मियों को पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय पहल से पूरा थाना भाई-बहन के स्नेह और सम्मान के बंधन से सराबोर हो गया।

पुलिसकर्मियों ने जताया आभार

पुलिसकर्मियों ने महिला सदस्यों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, ऐसे में समाज से मिलने वाला स्नेह उन्हें प्रेरणा देता है।

समाजसेवियों ने की पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना

भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता शैलेश बाजपेई 'शीलू' ने कहा कि पुलिसकर्मी घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देते हैं। कई पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभाते हैं।

कार्यक्रम में निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक दिनेश सिंह समेत कई पुलिसकर्मी तथा कुसुम गुप्ता, मीना चौबे, मीरा बंसल, हेमा झा, पिंकी शर्मा, नीता द्विवेदी, नीतू सिंह, बिंदु तिवारी, सीमा सिंह एडवोकेट, लक्ष्मी सिंह, कनकलता सिंह, दीप्ति सिंह, सुषमा गुप्ता, सरोज सिंह, मिथलेश शुक्ला, प्रमिला शर्मा, प्रिया गुप्ता, नीरू अस्थाना, आरती यादव, सरिता सोनी, वर्षा गुप्ता, कांति सिंह और माधुरी यादव समेत दर्जनों महिलाएं व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: