Search News

नेक्स्टजेन आइकॉनिक इंडिया के विजेताओं ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

सम्मान
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 10, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सैम्म रेनेसांज़ नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 की सफलता के बाद सोमवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रतियोगिता के विजेता, रनर-अप और प्रतिभागियों ने मीडिया से संवाद करते हुए अपने अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। प्रेसवार्ता में लखनऊ की वंशिका, मुंबई के देवांश तिवारी, आगरा की इति, देहरादून की ज्योति धाकरे समेत विभिन्न श्रेणियों के विजेता व रनर-अप मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने कहा कि प्रतियोगिता का सफर उनके लिए सिर्फ खिताब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व निखारने और अपनी प्रतिभा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। सैम्म रेनेसांज़ की आयोजक एवं संस्थापक सौम्या साहू ने कहा कि नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाओं को केवल खिताब देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकें। युवा प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ाना संस्था का निरंतर प्रयास रहेगा। विजेताओं ने कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर दिया। उन्होंने प्रतियोगिता को सीख, अनुभव और आत्मविश्वास से भरी यात्रा बताया।

वंशिका बनीं मिस इंडिया, देवांश तिवारी मिस्टर इंडिया

लखनऊ की वंशिका ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। हैदरगढ़ की यशस्विनी प्रथम रनर-अप और ओडिशा की तृषा द्वितीय रनर-अप रहीं। वहीं मुंबई के देवांश तिवारी ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 का खिताब जीता। बेंगलुरु के अनिवार्य जैन प्रथम रनर-अप और जयपुर के समर नगर द्वितीय रनर-अप रहे। आगरा की इति ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया। लखनऊ की सरवजीत कौर प्रथम रनर-अप और दीपा द्वितीय रनर-अप रहीं।

Breaking News:

Recent News: