Search News

पीलीभीत के जहानाबाद में कार गैराज में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 6 कारें जलकर राख

पीलीभीत जनपद के जहानाबाद क्षेत्र में एक कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 6 कारें जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 4, 2026

पीलीभीत के जहानाबाद में कार गैराज में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 6 कारें जलकर राख

पीलीभीत। जनपद के जहानाबाद क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि रिपेयरिंग के लिए गैराज में खड़ी छह कारें देखते ही देखते आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह 4:00 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी आग फैलने का खतरा था।

शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा आग का कारण, जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में रही अफरा-तफरी

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर दहशत का माहौल देखा गया।

Breaking News:

Recent News: