Search News

पीलीभीत छात्रा हत्याकांड: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाब मांगा, निष्पक्ष जांच की मांग

पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा की हत्या पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, छात्राओं की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 14, 2026

पीलीभीत पैरामेडिकल छात्रा हत्याकांड: नोमान अली वारसी ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और छात्राओं की सुरक्षा की उठाई मांग

पीलीभीत। पैरामेडिकल छात्रा की हत्या की घटना पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक, शर्मनाक और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

नोमान अली वारसी ने कहा कि यदि छात्राएं अपने कॉलेज और हॉस्टल परिसर में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो यह शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

 

उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं की मांगों का समर्थन करते हुए सुरक्षित छात्रावास, परिवहन सुविधा और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

नोमान अली वारसी ने यह भी मांग की कि मामले में यदि किसी अधिकारी या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसकी जवाबदेही तय कर उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने कहा कि "बेटियों की सुरक्षा पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। न्याय में देरी भी अन्याय के समान है। सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे, ताकि छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।"

 

Breaking News:

Recent News: