Search News

पीसीएस 2024 में कोच अप आईएएस का परचम, 35 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

कोच अप आईएएस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 5, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। अलीगंज स्थित कोच यूपी आईएएस ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा) परीक्षा 2024 में 35 अभ्यर्थियों की सफलता के साथ उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की इस सफलता को उसकी मार्गदर्शन आधारित शिक्षण पद्धति, व्यक्तिगत अध्ययन योजना और वैज्ञानिक उत्तर मूल्यांकन प्रणाली का परिणाम माना जा रहा है। संस्थान की निदेशक डॉ. गरिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विकसित छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण को इस उपलब्धि की प्रमुख वजह बताया गया है। वहीं आशुतोष श्रीवास्तव और मनीष शुक्ला द्वारा दिया गया निरंतर व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी अभ्यर्थियों के बेहतर प्रदर्शन में अहम साबित हुआ। संस्थान के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी की क्षमता और जरूरतों के अनुसार विशेष अध्ययन योजना तैयार की जाती है। इसके साथ ही नियमित उत्तर लेखन अभ्यास और विस्तृत मूल्यांकन से छात्रों को परीक्षा की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरों की संरचना, कीवर्ड के सही उपयोग और प्रभावी प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देने से चयन की संभावना बढ़ जाती है। कोच यूपी आईएएस प्रबंधन ने बताया कि इस सफलता में संस्थान की शैक्षणिक टीम—प्रशांत ओझा, शैलेश शुक्ला और मनीष मोहन श्रीवास्तव—का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्थान प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार तीनों चरणों की समग्र और एकीकृत तैयारी कराता है। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के विश्लेषण और परीक्षा के बदलते रुझानों के आधार पर तैयारी को और सुदृढ़ बनाया जाता है।

 

इन्होंने मारी बाजी

अखिल पाण्डेय, पूर्णिमा सिंह, विनय कुमार, सोनम यादव, नीलेश कुमार सिंह, साहिल वर्मा, अभिषेक पांडे, श्वेता कौशिक, अंशु सिंह, निशु शुक्ला, प्रियंका वर्मा, अंजुली गुप्ता, ईशा हर्षिता, अनुपम तिवारी, प्रशांत सिंह, प्रगति वर्मा, शुभम पस्तोर, प्रीति सिंह, निधि साहू, स्मृति श्रीवास्तव, आलोक यादव, वर्षा सिंह, सुधांशु सिंह, गरिमा सिंह, शिवांशु मिश्रा, खुशबू रानी, कुशाग्र प्रकाश, श्रीधर पांडे, सौरभ दीप, वरदान गुप्ता, चंदन पाल व पंकज यादव सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।

Breaking News:

Recent News: