Search News

पेड़ लगाओ अभियान का द्वितीय चरण शुरू, तालकटोरा में पौधारोपण

लखनऊ के तालकटोरा में "पेड़ लगाओ अभियान" के दूसरे चरण का शुभारंभ, अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने रोपा पहला पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 30, 2026

पेड़ लगाओ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

तालकटोरा में मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने रोपा पहला पौधा, IIA चेयरमैन वैभव अग्रवाल भी रहे मौजूद

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक आस्थान, तालकटोरा में बुधवार को संगठन द्वारा "पेड़ लगाओ अभियान" के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने प्रथम पौधा रोपित कर की। इसके बाद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन वैभव अग्रवाल तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

"जहां हरियाली, वहां खुशहाली"

इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं पौधे लगाएगा तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि "जहां हरियाली, वहां खुशहाली" का संदेश जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

नियमित देखरेख की व्यवस्था

संगठन के महासचिव दीपक बिरमानी ने बताया कि अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी, ताकि सभी पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर पौधारोपण करने का संकल्प दोहराया।

Breaking News:

Recent News: