Search News

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे डॉ. नीरज सिंह, सीतापुर में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 30, 2026

लखनऊ, सीतापुर कैनविज टाइम्स संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त करने के उपरांत प्रथम बार लखीमपुर प्रवास पर जा रहे डॉ. नीरज सिंह का सीतापुर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। डॉ. नीरज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, जिला प्रभारी सीतापुर नीरज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, नमीन्द्र अवस्थी, विपुल सिंह, पंकज पांडेय, महेश शर्मा, राजन गुप्ता, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, अमित दीक्षित सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने डॉ. नीरज सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

Breaking News:

Recent News: