Search News

बंथरा में शीशम का पेड़ काटते समय घर पर गिरा, महिला घायल

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के चुनौटी गांव में चोरी से शीशम का पेड़ काटने के दौरान घर पर गिर गया, जिससे महिला घायल व मकान क्षतिग्रस्त। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 7, 2026

पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, महिला घायल; पुलिस से कार्रवाई की मांग

कैनविज टाइम्स संवाददाता | बंथरा, लखनऊ

बंथरा थाना क्षेत्र के चुनौटी गांव में गुरुवार शाम शीशम का पेड़ काटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने चोरी से कीमती शीशम का पेड़ काटकर बेचने की नीयत से उसे काटना शुरू किया, लेकिन लापरवाही व जल्दबाजी के चलते पेड़ सीधे पड़ोसी के मकान पर गिर गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

तहरीर में क्या बताया पीड़ित ने

गांव निवासी सतीश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे वह घर से बाहर थे। इसी दौरान पड़ोसी इन्द्र बहादुर और उनका पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ रामू कथित रूप से शीशम का पेड़ चोरी से काट रहे थे। आरोप है कि जल्दबाजी और असावधानी के कारण पेड़ उनके मकान पर गिर गया।

महिला घायल, मकान क्षतिग्रस्त

पेड़ गिरने से घर में मौजूद उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उनके व उनके भाई का मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने बंथरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है

Breaking News:

Recent News: