Search News

बालक-बालिका दोनों वर्ग में DPS इंदिरानगर चैंपियन

लखनऊ में मानव वर्मा मेमोरियल 17वीं जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता में DPS इंदिरानगर ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप हासिल की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 9, 2026

मानव वर्मा मेमोरियल जिला रोलबॉल प्रतियोगिता: बालक व बालिका दोनों वर्ग में डीपीएस इंदिरानगर बना चैंपियन

कैनविज टाइम्स संवाददाता।

लखनऊ। 17वीं जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में डीपीएस इंदिरानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

बालक वर्ग: कैसा रहा परिणाम?

बालक वर्ग के फाइनल में डीपीएस इंदिरानगर ने डीपीएस जानकीपुरम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्थानविद्यालयपदक
प्रथमडीपीएस इंदिरानगरस्वर्ण
द्वितीयडीपीएस जानकीपुरमरजत
तृतीयडीपीएस गोमतीनगर विस्तारकांस्य
चतुर्थडीपीएस एल्डिकोकांस्य

बालिका वर्ग: कैसा रहा परिणाम?

बालिका वर्ग में भी डीपीएस इंदिरानगर ने स्वर्ण पदक जीता।

स्थानविद्यालयपदक
प्रथमडीपीएस इंदिरानगरस्वर्ण
द्वितीयडीपीएस गोमतीनगररजत
तृतीयडीपीएस इंदिरानगर 'बी'कांस्य
चतुर्थडीपीएस जानकीपुरमकांस्य

विजेताओं को मिला सम्मान

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि स्टाफ अफसर सिविल डिफेंस ऋतुराज रस्तोगी एवं क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा 'अन्नू' ने ट्रॉफी, पदक और पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।

150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

चौक स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में मानव वर्मा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में डीपीएस, सीएमएस, भारतीय विद्या भवन एवं विग्योर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने जंपिंग, टर्निंग और शानदार गोल कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी

रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लखनऊ की टीम बनाई जाएगी, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर का प्रतिनिधित्व करेगी।

एसोसिएशन की सचिव मंजू श्रीवास्तव ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों की मेहनत अब सार्थक होती दिखाई दे रही है। उन्होंने लखनऊ के अभिभावकों एवं विभिन्न विद्यालयों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह में उपस्थित रहे

समापन समारोह में उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, स्टाफ अफसर सिविल डिफेंस ऋतुराज रस्तोगी, अनुराग मिश्रा 'अन्नू', आयोजन सचिव सविता सिंह, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अभय सिंह, सुनील शुक्ला, आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, मनीष वर्मा, लक्ष्मी, प्रशांत पांडेय, शैल वर्मा, राजेश सिंह, विकास वर्मा, सौम्या वर्मा, मनोज तिवारी, डॉ. राका रानी जैन, अनंत तोमर सहित रेफरी श्रेयस श्रीवास्तव, गौरव साहनी, मुस्कान, काव्या, शिवांश, अभिषेक, अफजल, हुसैन एवं मनशुल आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: