Search News

ब्रज की अगवानी से ताजमहल तक पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल

यामानाशी प्रान्त के गवर्नर व उप-राज्यपाल ने देखा ताजमहल, आगरा में हुआ पारंपरिक स्वागत, 21 अगस्त को लखनऊ में होगी टूरिज्म राउंडटेबल बैठक।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 21, 2026

ब्रज की अगवानी से ताजमहल तक पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल, 21 अगस्त को लखनऊ में टूरिज्म राउंडटेबल

यामानाशी प्रान्त के गवर्नर व उप-राज्यपाल ने देखा ताजमहल, यूपी के पर्यटन अनुभव से रूबरू हुआ दल

आगरा। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच पर्यटन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यामानाशी प्रान्त का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आगरा पहुंचा। ब्रज की पारंपरिक अगवानी, मोर नृत्य और बम रसिया के साथ जापानी मेहमानों का स्वागत किया गया।

गवर्नर और उप-राज्यपाल ने देखा ताजमहल

गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का दीदार किया और इसकी भव्यता व बारीक कारीगरी से प्रभावित हुए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें यूपी के विविध पर्यटन अनुभवों से परिचित कराया।

21 अगस्त को लखनऊ में टूरिज्म राउंडटेबल

आगरा के बाद प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगा, जहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में टूरिज्म राउंडटेबल का आयोजन होगा। इसमें शामिल होंगे:

  • 50 से अधिक टूर ऑपरेटर, होटल कारोबारी और पर्यटन उद्यमी
  • बौद्ध पर्यटन पर विशेष चर्चा
  • वेलनेस टूरिज्म पर सहयोग की संभावनाएं
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम
  • भारत-जापान पर्यटन सहयोग की रूपरेखा

वाराणसी समेत पूर्वी यूपी का करेगा दौरा

लखनऊ की बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल वाराणसी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन व आध्यात्मिक स्थलों का दौरा करेगा। इस पूरी पहल का उद्देश्य जापानी पर्यटकों को यूपी की विरासत, संस्कृति और विविध पर्यटन अनुभवों से जोड़ना तथा दोनों देशों के पर्यटन संबंधों को नई मजबूती देना है।

Breaking News:

Recent News: