Search News

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकारणी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा महानगर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: March 23, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकारणी की घोषित होने के बाद कैसरबाग कार्यालय पर बड़ी संख्या में बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का ताता लगा रहा। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यालय पर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत, योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, विनायक पाण्डेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, दीपक कुमार शुक्ला दीपू, जी.डी. शुक्ला, महानगर मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, महानगर कोषाध्यक्ष मनोज के. गुप्ता, महानगर कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय, मयंक बाजपेयी, महानगर संयोजक सोशल मीडिया टी.आर. जोशी, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया सतवीर सिंह आनंद सन्नी, मणिकांत शुक्ला, महानगर संयोजक आई.टी. विभाग उत्तम प्रकाश मिश्रा, महानगर सह संयोजक आई.टी. विभाग संतोष सिंह, सतीश अडवानी को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

Breaking News:

Recent News: