Search News

भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में ध्वजारोहण, सम्मान और "तिरंगा कॉन्सर्ट" का आयोजन

IRITM लखनऊ में महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, कर्मियों को सम्मानित किया गया और परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने "तिरंगा कॉन्सर्ट" प्रस्तुत किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 17, 2026

भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में ध्वजारोहण, सम्मान और "तिरंगा कॉन्सर्ट" का आयोजन

लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।

संस्थान की उपलब्धियों और कीर्तिमानों की जानकारी दी

इस मौके पर श्री रंजन ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं कीर्तिमानों की जानकारी दी। देशभक्ति गीत भी हुए। सराहनीय योगदान देने वाले कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कर्मचारियों व परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने प्रस्तुत किया "तिरंगा कॉन्सर्ट"

समारोह के दौरान कर्मचारियों एवं आईआरएमएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने "तिरंगा कॉन्सर्ट" का आयोजन किया।

समारोह में रहे कई गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर अपर महानिदेशक, आईआरआईटीएम संजय त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी व विक्रम सिंह के अलावा संस्थान के संकाय सदस्य, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

 

 

 

Breaking News:

Recent News: