# मंडल रेल प्रबंधक ने संरक्षा पुरस्कार से आठ रेल कर्मियों को सम्मानित किया
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
## सतर्कता से टलती हैं दुर्घटनाएं: DRM
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सकता है।
## इन आठ रेलकर्मियों को मिला सम्मान
अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने वाले निम्नलिखित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया:
- पिंटू सिंह — गेटमैन, LC-186A दिलकुशा
- शिवसागर — पॉइंट्समैन, शिवपुर
- राहुल यादव — पॉइंट्समैन, व्यास नगर
- शेषनाथ पाठक — स्टेशन मास्टर, सरायहरखू
- रामू बिन्द — पॉइंट्समैन, बरियाराम
- मो. रफीक — स्टेशन मास्टर, सैदखानपुर
- उदय प्रताप सिंह — पॉइंट्समैन, बाबतपुर
- चंदेश्वर कुमार सिंह — स्टेशन मास्टर, बाबतपुर
## भविष्य में भी सतर्क रहने की अपील
मंडल रेल प्रबंधक ने इन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
