Search News

मोरिंगा का सेवन, निरोगी जीवन: स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बताए सहजन के फायदे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. आनंद सिंह ने बताए मोरिंगा (सहजन) के पोषण संबंधी फायदे, इम्युनिटी बूस्टर से लेकर सावधानियों तक की पूरी जानकारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 24, 2026

मोरिंगा का सेवन, निरोगी जीवन: स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बताए सहजन के फायदे

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में हेल्थ एंड वेलनेस कंसल्टेंट डॉ. आनंद सिंह ने सहजन (मोरिंगा) के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने "मोरिंगा का सेवन, निरोगी जीवन" विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सहजन में छिपे हैं भरपूर पोषक तत्व

डॉ. सिंह ने बताया कि सहजन, जिसे अंग्रेजी में ड्रमस्टिक कहा जाता है, एक पौष्टिक पेड़ है। इसके फल, पत्तियां, फूल और जड़ें औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती हैं। उन्होंने मोरिंगा में मौजूद विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें विटामिन सी, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, जिंक तथा विटामिन ए, ई और बी-कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं।

इम्युनिटी बूस्टर के साथ कई बीमारियों में फायदेमंद

कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने मोरिंगा को एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर बताते हुए मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों के दर्द तथा लीवर से जुड़ी समस्याओं में इसके स्वास्थ्य लाभों का उल्लेख किया। उन्होंने मोरिंगा के एंटी-कैंसर गुणों की भी विस्तार से चर्चा की।

किन लोगों को मोरिंगा के सेवन से बचना चाहिए

डॉ. सिंह ने मोरिंगा के सेवन में सावधानी बरतने की सलाह भी दी। उनके अनुसार निम्न लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए:

  • कम वजन वाले लोग
  • गर्भवती महिलाएं
  • लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति
  • थायराइड के रोगी

उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को मोरिंगा का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Breaking News:

Recent News: