Search News

यूपी मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, संदीप पांडे नए अध्यक्ष

लखनऊ में उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, संदीप कुमार पांडे नए प्रांतीय अध्यक्ष व मंसूर अली महामंत्री चुने गए।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 23, 2026

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, संदीप कुमार पांडे बने नए प्रांतीय अध्यक्ष

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के लगभग 30 अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

नई प्रांतीय कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक चुनाव

अधिवेशन के मुख्य एजेंडे के तहत एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव लोकतांत्रिक और सर्वसम्मत प्रक्रिया से किया गया। नगर विकास निदेशालय के संदीप कुमार पांडे को एसोसिएशन का नया प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है, वहीं लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) सीतापुर के मंसूर अली को प्रांतीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पूरी सूची

नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए:

  • कार्यकारी अध्यक्ष: सुनील कुमार यादव (लो.नि.वि., लखनऊ), महेन्द्र प्रताप सिंह (कृषि विभाग, श्रावस्ती)
  • प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मयंक सिंह (सिंचाई विभाग, लखनऊ)
  • प्रांतीय महामंत्री: मंसूर अली (लो.नि.वि., सीतापुर)
  • प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री: पारस नाथ आर्या (लो.नि.वि., सीतापुर)
  • प्रांतीय संयुक्त सचिव: तरुनेश कुमार श्रीवास्तव (लो.नि.वि.)
  • प्रांतीय संगठन मंत्री: देवेन्द्र कुमार (कार्यालय चकबंदी आयुक्त, लखनऊ), मो. इमरान (लो.नि.वि., लखनऊ)
  • प्रांतीय वित्त मंत्री: आशीष खरे (लो.नि.वि., सीतापुर)
  • प्रांतीय संप्रेक्षक: सत्यप्रकाश सिंह (लो.नि.वि., लखनऊ)
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर मंडल): समीउल्लाह खाँ (लो.नि.वि., गोरखपुर)
  • प्रांतीय उपाध्यक्ष: नागेन्द्र पाल (लो.नि.वि., गोरखपुर), जितेन्द्र कुमार झा (आयुर्वेद निदेशालय, आयुष विभाग), शैलेन्द्र कुमार यादव (लो.नि.वि., लखनऊ), देवेश कुमार शर्मा (लो.नि.वि., लखनऊ), असद हुसैन जाफरी (प्रादेशिक सेवायोजन, कानपुर नगर)

मुख्य अतिथि ने दी बधाई, संगठन मजबूती पर दिया जोर

मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मचारी आंदोलन और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।

नए अध्यक्ष व महामंत्री ने जताया आभार, लिया संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कुमार पांडे और महामंत्री मंसूर अली ने सभी विभागों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि नई कार्यकारिणी मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी न्यायसंगत मांगों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

 

Breaking News:

Recent News: