Search News

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, अगले 2-3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी। लखनऊ की अमौसी वेधशाला में सीजन की पहली भारी बारिश, 66.6 मिमी वर्षा दर्ज। जानें पूरी जानकारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 5, 2026

यूपी में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 2-3 दिन भारी बारिश के आसार

लखनऊ में सीजन की पहली भारी बारिश, अमौसी वेधशाला में 66.6 मिमी वर्षा दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

क्यों सक्रिय हुआ मानसून?

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने तथा उत्तर-पश्चिमी बिहार, उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरणों के कारण गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में वर्षा का दौर सक्रिय रहेगा।

लखनऊ में सीजन की पहली भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ की अमौसी वेधशाला में इस मानसून सीजन की पहली भारी बारिश रिकॉर्ड की गई, जहां 66.6 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी अच्छी बारिश जारी रह सकती है।

लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Breaking News:

Recent News: