अनम ने जीता मिस इरम स्नातक का ताज, परास्नातक में अलीज़ा ने मारी बाजी
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। इंदिरा नगर स्थित इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक व परास्नातक जूनियर्स छात्राओं द्वारा अपने सीनियर्स को एक रंगारंग कार्यक्रम द्वारा विदाई दी गयी। इस अवसर पर निदेशक के एस फैज़ी यूनुस, सचिव के एस सैफी यूनुस, प्राचार्या डॉ सीमा खान, प्रधानाचार्या सहर सुल्तान मौजूद रही। निर्णायक मंडल में जर्रीन अब्बास(चीफ एकेडमिक हेड), डॉ फरहीन फातिमा, एवं डॉ आयशा अब्बासी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ कशिश के एकल नृत्य‘‘घर मोहे परदेशिया’’ से हुआ। इसके बाद रैम्प वॉक में स्नातक से 15 छात्राएं शामिल हुई। तो वहीं प्रतीक्षा, नमरा, अंजली, आयुषी द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। बीएससी से लायबा व हिमांशी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। अंशिका व हिमांशी ने संगीतमय प्रस्तुति दी। मिस इरम का चयन तीन चरणों में हुआ। प्रथम चरण रैम्प वॉक, द्वितीय प्रश्नोत्तरी एवं तृतीय एक्टिविटी राउंड से हुआ। निर्णायक मंडल ने अपने निर्णय में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्नातक एवं परास्नातक से चयन किया। मिस इरम स्नातक का ताज अनम एवं परास्नातक अलीज़ा को दिया गया।

तो वहीं प्रथम रनरअप अंजली एवं दृष्टि रही तथा द्वितीय रनरअप श्रेया व तान्या रहीं। ब्यूटीफुल आईज का खिताब वंशिका व दृष्टि को दिया गया। ब्यूटीफुल स्माईल का खिताब शिखा व सामिया एवं ब्यूटीफुल हेयरस्टाइल का खिताब अंकिता व कोमल ब्यूटीफुल को मिला, ड्रेस का खिताब प्राची एवं ज़ैनब को दिया गया। स्टार परफार्मर का स्नातक का अवार्ड अनम व परास्नातक का खिताब सौम्या, बहुमुखी प्रतिभा का अवार्ड यूजी से अदिति व सामिया को दिया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति पर अनम, रौशनी, शैली, वंशिका, जैनब, वनीषा, श्रुति व अंजली को दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन इज़्दा व इक़रा ने किया।

