Search News

राजाजीपुरम शिवरामेश्वरम मंदिर में श्रावण महाआरती व शिव श्रृंगार

लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित शिवरामेश्वरम देवालय में श्रावण माह में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का भव्य श्रृंगार व दिव्य महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 20, 2026

श्रावण माह में राजाजीपुरम के टड़ियन मंदिर के शिवरामेश्वरम देवालय में दिव्य महाआरती एवं भव्य शिव श्रृंगार

लखनऊ। पावन श्रावण माह के अवसर पर टड़ियन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम स्थित शिवरामेश्वरम देवालय में द्वादश ज्योतिर्लिंगों एवं मुख्य शिवलिंग का भव्य श्रृंगार तथा दिव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

महंत के सानिध्य में हुई विधिवत पूजा-अर्चना

इस अवसर पर मंदिर के महंत रमाकांत दास के सानिध्य में शैलेश बाजपेयी 'शीलू' एवं अर्चना बाजपेयी द्वारा भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक वातावरण में पुण्य लाभ अर्जित किया।

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

श्रावण माह का महत्व — आयोजकों ने कही ये बात

आयोजकों ने कहा कि श्रावण माह भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष पर्व है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति के सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Breaking News:

Recent News: