Search News

राज्य कर्मचारी महासंघ का 40वां अधिवेशन सम्पन्न, रामलाल यादव अध्यक्ष व श्रवण कुमार पाल प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ में राज्य कर्मचारी महासंघ के 40वें अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन, रामलाल यादव अध्यक्ष और श्रवण कुमार पाल प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित हुए।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 25, 2026

लखनऊ। राज्य कर्मचारी महासंघ का 40वां अधिवेशन एवं चुनाव सोमवार को चौधरी चरण सिंह सभागार, सीआईआई परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रामलाल यादव को महासंघ का अध्यक्ष तथा श्रवण कुमार पाल को प्रांतीय महामंत्री चुना गया।

कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तीन नाम

नई कार्यकारिणी में विभिन्न विभागों से कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए, जिनमें शामिल हैं:

  • PWD विभाग से देवेन्द्र कुमार यादव
  • पंचायती राज विभाग से अमरजीत मिश्रा
  • खाद्य रसद विभाग से कीर्ति भान सिंह

उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी घोषित

अधिवेशन में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी निर्वाचन हुआ:

  • शैलेन्द्र मिश्रा — वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • अखिलेश कुमार यादव व अभय सिंह — उपाध्यक्ष
  • संजय सिंह — उपाध्यक्ष (सिंचाई विभाग)
  • गौरव उपाध्याय — अतिरिक्त महामंत्री
  • जय करन मिश्रा — संयुक्त सचिव
  • कमलाकर पाण्डेय — संगठन सचिव
  • दिग्विजय नाथ पाण्डेय — कोषाध्यक्ष
  • समीर कुमार श्रीवास्तव — सम्प्रेक्षक

महिला मोर्चा में भी हुआ चुनाव

महिला मोर्चा के अंतर्गत मीना सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, श्वेता गुप्ता को महामंत्री तथा नीलम तिवारी को उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही सुब्रत मुखर्जी, विकास सिंह, मिथिलेश कुमार झा और जितेन्द्र बहादुर यादव को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रही चुनाव प्रक्रिया

चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कर्मचारी हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Breaking News:

Recent News: