Search News

राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस पर "कैम्पस थ्रू माई लेंस" प्रतियोगिता आयोजित, सनी श्रीवास्तव रहे प्रथम स्थान पर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 20, 2026

राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "कैम्पस थ्रू माई लेंस" रखा गया।

विद्यार्थियों को रचनात्मकता के लिए किया प्रोत्साहित

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर की सुंदरता, शैक्षणिक वातावरण, प्राकृतिक दृश्यों, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थी जीवन को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने कैमरे और मोबाइल फोन से परिसर से संबंधित आकर्षक एवं मौलिक तस्वीरें प्रस्तुत कीं।

"फोटोग्राफी केवल बटन दबाना नहीं, क्षण को जीवंत बनाना है" — अर्जुन कुमार साहू

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित अमर उजाला के चीफ फोटो जर्नलिस्ट अर्जुन कुमार साहू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि एक अच्छी तस्वीर केवल तकनीकी कौशल का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह दृष्टि और कहानी कहने की कला का मिश्रण होती है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से परिसर की अनकही कहानियों को दुनिया के सामने ला सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन और मूल्यांकन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नसीब ने किया। मूल्यांकन प्रक्रिया में डॉ. पूनम चौधरी (डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज) एवं प्रो. ताथीर फातिमा (डीन, फैकल्टी ऑफ साइंस) का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. शचीन्द्र शेखर ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. काज़िम रिज़वी, नदीम, आईशा, कोमल सहित विभाग के अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के विजेता

निर्णायक मंडल द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे:

स्थानविजेताकोर्स
प्रथमसनी श्रीवास्तवBAJMC - तृतीय सेमेस्टर
द्वितीयशिवम यादवB.Sc. - प्रथम सेमेस्टर
तृतीयअनन्या गौतमBAJMC - प्रथम सेमेस्टर

Breaking News:

Recent News: