Search News

रोज़ी-रोटी का सहारा चोरी: सरोजनीनगर में फ्लिपकार्ट गोदाम के बाहर से गायब हुई मालवाहक गाड़ी

सरोजनीनगर में फ्लिपकार्ट गोदाम के बाहर खड़ी टाटा ऐस गोल्ड वाहन चोरी, पीड़ित अंकित सिंह ने दर्ज कराई तहरीर। वाहन बरामदगी व कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 5, 2026

फ्लिपकार्ट गोदाम के बाहर खड़ी टाटा ऐस चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई तहरीर

न्यू गड़ौरा निवासी अंकित सिंह की मालवाहक गाड़ी चोरी, पुलिस से बरामदगी की मांग

सरोजनीनगर क्षेत्र में फ्लिपकार्ट गोदाम के बाहर खड़ी एक मालवाहक टाटा ऐस गोल्ड वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।

कैसे हुई चोरी?

न्यू गड़ौरा, सरोजनीनगर निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी टाटा ऐस गोल्ड (वाहन संख्या UP 32 MN 0294) 19 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे फ्लिपकार्ट गोदाम के बाहर खड़ी थी। अगले दिन 20 जुलाई को जब वह वाहन लेने पहुंचे तो गाड़ी मौके से गायब मिली।

आसपास पूछताछ में भी नहीं मिला सुराग

पीड़ित के अनुसार उन्होंने आसपास के लोगों से वाहन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

रोजगार का मुख्य साधन थी गाड़ी

अंकित सिंह ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और यह वाहन उनके रोजगार का मुख्य साधन है। उन्होंने पुलिस से वाहन की बरामदगी कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News:

Recent News: