Search News

लखनऊ इस्कॉन मंदिर में 'श्रील प्रभुपाद चौक' का लोकार्पण, 'भक्ति सनातन का आधार' पुस्तक विमोचित

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रील प्रभुपाद की 130वीं व्यास पूजा पर 'श्रील प्रभुपाद चौक' का लोकार्पण और पुस्तक विमोचन हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे मौजूद।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 6, 2026

श्रील प्रभुपाद चौक का लोकार्पण और 'भक्ति सनातन का आधार' पुस्तक का विमोचन

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को श्रील प्रभुपाद की 130वीं व्यास पूजा (जन्मदिवस) के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में श्रील प्रभुपाद का दिव्य अभिषेक, पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि एवं गुणगान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

श्रील प्रभुपाद चौक' का नामकरण एवं लोकार्पण

इस अवसर पर इस्कॉन लखनऊ की ओर से दो महत्वपूर्ण कार्य श्रील प्रभुपाद के चरणों में समर्पित किए गए। मंदिर के समीप करीब 250 मीटर दूर स्थित चौराहे का नामकरण 'श्रील प्रभुपाद चौक' किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में चौक का नामकरण एवं लोकार्पण संपन्न हुआ।

भक्ति सनातन का आधार (वॉल्यूम-2)' पुस्तक का विमोचन

इसी अवसर पर मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा लिखित पुस्तक 'भक्ति सनातन का आधार (वॉल्यूम-2)' का भी विमोचन किया गया। पुस्तक में श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं को सरल ढंग से समझाने का प्रयास किया गया है।

नन्द उत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नन्द उत्सव एवं दही हांडी इनामी प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन हुआ। विजेता भक्तों को मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने सम्मानित किया। गृहस्थ भक्तों में निखिल प्रभु, रवि प्रभु एवं मेधावानो माता, प्रभुपाद यूथ आर्मी से हर्षित वर्मा प्रभु तथा आईजीएफ (इस्कॉन गर्ल्स फोरम) से निहारिका माता विजेता रहे।

विशाल भंडारे में 256 प्रकार के भोग का प्रसाद वितरित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों को भोजन प्रसाद के साथ श्रील प्रभुपाद को अर्पित किए गए 256 प्रकार के भोग का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Breaking News:

Recent News: