कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, राजाजीपुरम में उमड़ी मातृशक्ति
लखनऊ। राजाजीपुरम ई-ब्लॉक स्थित गौरी शंकर पार्क में 20 से 26 सितंबर 2026 तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों मातृशक्ति ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा विभिन्न मंदिरों से होते हुए कथा स्थल गौरी शंकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु महिलाएं "राधे-राधे" का जयघोष करती रहीं, जिससे भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
श्रीधाम वृंदावन के आचार्य सुनाएंगे कथा
आयोजकों के अनुसार श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया जाएगा।
इन गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
कलश यात्रा और प्रथम दिवस के कार्यक्रम में विजय सिंह, शैलेश बाजपेई 'शीलू' और प्रेम तिवारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
