Search News

लखनऊ में इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, हरे कृष्ण महामंत्र से गूंजा पूरा मार्ग

लखनऊ में इस्कॉन की जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए, हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 17, 2026

लखनऊ में इस्कॉन की जगन्नाथ रथ यात्रा में गूंजा हरे कृष्ण महामंत्र, हजारों भक्त हुए शामिल

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ की 8वीं रथयात्रा महा-महोत्सव का भव्य आयोजन गुरुवार को इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के नेतृत्व में हुआ। रविंद्रालय, चारबाग से शुरू होकर यह यात्रा हजरतगंज स्थित जहांगीराबाद पैलेस (डीएम आवास के समीप) पर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा रथयात्रा मार्ग हरे कृष्ण महामंत्र के जयघोष से गूंज उठा।

देशी-विदेशी पुष्पों से विशेष रूप से सजाए गए मुख्य रथ पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा महारानी और बलदेव महाराज विराजमान हुए, जबकि तीन अन्य रथों पर राम दरबार, राधा-कृष्ण और इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी ने भक्तों को दर्शन दिए।

कार्यक्रम की समय-सारणी

  • सुबह 10:00 बजे — हरिनाम संकीर्तन
  • दोपहर 2:00 बजे — भक्ति पदम सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज का प्रवचन एवं कथा
  • महाप्रसाद — आइसक्रीम, शिकंजी और छाछ सहित स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण
  • शाम 4:00 बजे — आरती के साथ रथयात्रा प्रारंभ

यात्रा के मुख्य आकर्षण

  1. श्रीमती अचिंत्यरूपिणी माता के निर्देशन में मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति
  2. पूरे मार्ग में भगवान और भक्तों पर पुष्प वर्षा
  3. भक्तों का चंदन, गुलाबजल और इत्र से स्वागत
  4. प्रभुपाद यूथ आर्मी (PYA) द्वारा मार्ग की सफाई और आकर्षक रंगोली सजावट
  5. रविंद्रालय ऑडिटोरियम में इस्कॉन गर्ल्स फोरम (IGF) की सांस्कृतिक प्रस्तुति व जगन्नाथ लीला नाट्य रूपांतरण
  6. नारद मुनि, हनुमान जी सहित विभिन्न स्वरूपों में भक्तों का दर्शन
  7. छप्पन भोग के तहत 256 प्रकार के व्यंजनों का भगवान को भोग अर्पण
  8. मार्ग में जगह-जगह आरती और जलपान वितरण
  9. श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्रील प्रभुपाद रचित 90 से अधिक धार्मिक ग्रंथों का वितरण
  10. गृहस्थ माताओं व IGF द्वारा परिसर में सुंदर रंगोली सजावट

मुख्य अतिथि रहे उपमुख्यमंत्री

रथयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की आरती की और पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस्कॉन अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

Breaking News:

Recent News: